पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, नशा मुक्त देवभूमि, उत्तराखण्ड अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत अवैध रुप से भांग की खेती करने/ नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 24.10.2023 को थानाध्यक्ष थाना कनालीछीना श्री दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम ख्वांतड़ी में लगभग 08 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
