पुरोला पुलिस व SOG की टीम द्वारा 1 किलो 5 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को किया गया गिरफ्तार

Uttarakhand News

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 तथा मुहिम उदयन के अन्तर्गत नशे के सौदागरों की धरपक्कड हेतु चलाये रहे अभियान के क्रम में पुरोला पुलिस व SOG की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत 23.12.2023 की रात्रि में पुरोला, लीसा डिप्पों मोड से सुरेन्द्र सिंह नामक युवक को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-
सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी देवजानी, मोरी उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *