मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन के पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन के पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र एवं नीम करोली महाराज का चित्र भी भेंट किया।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाक़ात भी की। उसके उपरांत वे हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।

इस दौरान सांसद अनिल बलूनी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।