पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने व शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान के तहत उ0नि0 शंकर सिंह रावत प्रभारी चौकी ऐचोली द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में वाहन चालक योगेन्द्र सिंह पुत्र को गिरफ्तार कर अल्टो वाहन को सीज किया गया । इसी क्रम में SHO कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे द्वारा, नरी चन्द को गाली गलौच, मारपीट पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के तहत धार्मिक स्थलों/पर्यटन स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने, मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 89 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम/ एम0वी0एक्ट0 व कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी ।
