केदारनाथ धाम यात्रा सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही महिला एवं बालिका सुरक्षा भी

Uttarakhand News

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा वर्तमान समय में जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही महिला व बालिका सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
उपनिरीक्षक राखी बिष्ट के नेतृत्व में थाना गुप्तकाशी की टीम गौरा ने अटल आदर्श इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया व आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और डेमो देकर बताया कि संकट के समय आत्मरक्षा के तरीकों से अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं? इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान महिला सुरक्षा कानून, मानव तस्करी आदि अपराधों के बारे में जागरुक कर उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति, बटन के उपयोग व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *