प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा किया, आपदा के बाद अथक परिश्रम कर रहे अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में हुए दुखद हवाई हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उनके द्वारा सहन की जा रही अपार पीड़ा और क्षति को स्वीकार किया।   इससे पहले आज श्री मोदी ने अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के भीतर कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। वीर जोरावर सिंह की भूमि को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम भारत की एकता और दृढ़ संकल्प का भव्य उत्सव है। श्री मोदी […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में हरित और स्वच्छ शहरी परिवहन को प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दीर्घकालीन विकास और हरित शहरी परिवहन को प्रोत्साहन देने की दिल्ली सरकार की पहल के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल हरित और स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में योगदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम दिल्ली के नागरिकों के ‘जीवन में सुगमता’ में […]

Continue Reading

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘नौवहन और महासागर व्यवसाय’ पर मंत्रिस्तरीय चर्चा में भाग लिया 

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) और नॉर्वे के कोंग्सबर्ग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन संबंधी हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। यह समझौता ज्ञापन भारत के लिए स्वदेशी रूप से अपना पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग 47,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग 47,600 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2025 को कानपुर का उनका दौरा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के कारण रद्द करना पड़ा। उन्होंने कानपुर के सपूत श्री शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि […]

Continue Reading

“ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्‍त नहीं हुआ है; यह सिर्फ एक विराम है”

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 30 मई, 2025 को गोवा तट पर भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर अधिकारियों और नौसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का सीधा हमला है और अगर पाकिस्तान कुछ भी गलत या अनैतिक करता है, तो उसे इस बार […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 26 मई का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री के […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बीकानेर में 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के बीकानेर में 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने के साथ-साथ इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और ऑनलाइन शामिल हुए 18 राज्यों और केंद्र शासित […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आदमपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की और उनसे परस्पर बातचीत की। उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे की शक्ति को रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि दुनिया ने अभी-अभी इसकी ताकत देखी है। यह […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में किए गए हमलों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए […]

Continue Reading