मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें वन विभाग में 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65 और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में […]

Continue Reading

हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम

देहरादून। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अब प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार ‘समाधान दिवस’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायत एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, ट्रैकिंग […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने श्री भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण […]

Continue Reading

मद्महेश्वर क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार यात्री का एयर रेस्क्यू किया गया, यात्री को उपचार हेतु जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में कराया गया भर्ती

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में एक बार फिर आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए मद्महेश्वर क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार यात्री का एयर रेस्क्यू किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, मद्महेश्वर मंदिर के शिवा पुत्र कुलदीप सिंह, आयु लगभग 22 वर्ष को दो बार हार्ट […]

Continue Reading

मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया

चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में आज ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों […]

Continue Reading

मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें- डीएम

देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार को सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, नगर निगम, पुलिस तथा अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य पूरी […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने आज शासकीय आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम […]

Continue Reading

राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा […]

Continue Reading

सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक श्री ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आज सहायक निदेशक श्री ललिता प्रसाद भट्ट के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। […]

Continue Reading

जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी

देहरादून। जनपद देहरादून में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें और अफवाहों पर ध्यान न दंे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर […]

Continue Reading