मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस में संचालित जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रियाओं एवं रिकॉर्ड रूम का अवलोकन कर जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जमीन के दस्तावेजों में भविष्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसकी कारगर व्यवस्था बनाई जाए। […]

Continue Reading

एस0पी0 उत्तरकाशी ने थाना पुरोला पर जनसंवाद/थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर सुनी जनता की शिकायतें

जनपद उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान, श्री अर्पण यदुवंशी लगातार जनता के बीच जाकर क्षेत्र की समस्याओं व पुलिस/सुरक्षा व्यवस्था से रुबरू होते रहते हैं। उनका मानना है कि अपराधियों में पुलिस का भय तथा आमजनता में पुलिस का विश्वास होना चाहिये। पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग हेतु वह लगातार सक्रिय हैं, उनके द्वारा जनता व पुलिस के […]

Continue Reading

जवानों ने स्टेचर के माध्यम से 04 किलोमीटर पैदल चलकर सकुशल रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल

पौड़ी में एक कांवडिया के बेहोशी की हालत में पड़ा होने की सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा बिना देरी किए घायल व्यक्ति निवासी सहारनपुर उ0प्र0 को स्टेचर के माध्यम से 04 किलोमीटर पैदल चलकर कड़ी मशक्कत कर सड़क मार्ग तक लाया गया, जहां से उपचार हेतु 108 के माध्यम से AIIMS, ऋषिकेश भिजवाया गया।

Continue Reading

गुमशुदा नाबालिग 02 बच्चियों को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने कुछ ही घंटें के भीतर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

कल दिनांक 14.07.23 की रात्रि को चौकी लंगासू (कोतवाली कर्णप्रयाग) को सूचना मिली की 02 नाबालिग लड़की उम्र 11 वर्ष व 06 वर्ष शाम को कर्णप्रयाग बाजार गयी थी लेकिन काफी रात्रि होने के पश्चात भी घर नहीं पहुँची है। परिजनों व स्थानीय निवासियों द्वारा उनकी ढूँढखोज की गयी लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं […]

Continue Reading

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के दो दिवसीय 15 वें सम्मेलन का शुभारंभ

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 15 वें सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में देश के सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। […]

Continue Reading

पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है : राज्यपाल

देहरादून l राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजभवन में वायुसेना के एयर मार्शल आर.जी.के. कपूर, एओसी मध्य वायु कमान और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में चर्चा की।बैठक में राज्यपाल ने कहा कि पिथौरागढ़ का नैनी सैनी […]

Continue Reading

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज हरेला पर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में हरेला पर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नोडल विभाग, वन विभाग के अधिकारियों से हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को जनपद में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम […]

Continue Reading

बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ वी षणमुगम ने आज सचिवालय मीडिया सेंटर में जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम नियत करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण […]

Continue Reading

जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक आज जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित की गई

जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक आज जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित की गई। बैठक में गंगा नदी के प्रबन्धन और प्रदूषण उन्मूलन को लेकर एजेण्डा के अनुसार 10 बिन्दुओं की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये गए। गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु विभागों से भौतिक […]

Continue Reading

कानफोड़ू मॉडिफॉइड साईलेंसर का प्रयोग करने वालों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया साईलेन्ट

वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा अवधि में जल लेने हेतु जनपद के केदारनाथ धाम व जनपद से होकर बद्रीनाथ धाम की ओर श्रद्धालुओं का निरन्तर आगमन हो रहा है। इस अवधि में कतिपय लोगों द्वारा अपने दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते हुए अत्यधिक तेज ध्वनि वाले वाहनों का […]

Continue Reading