मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान आज आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं […]

Continue Reading

संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम: राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में महावीरायतन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘‘संवाद से समाधान’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व विभिन्न संघर्षों और चुनौतियों से जूझ रहा है, तब संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी और स्थायी […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण – शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

Continue Reading

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण: आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद

राजस्व परिषद देहरादून उत्तराखण्ड के सभागार में आज आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संस्थान को भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को और […]

Continue Reading

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों […]

Continue Reading

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा

हरिद्वार। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने आज हरिद्वार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक […]

Continue Reading

कांवड़ मेला-2026: IG एसटीएफ और DIG लॉ एंड ऑर्डर ने हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार। प्रचलित श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत आज पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री निलेश आनंद भरणे एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री धीरेंद्र सिंह गुंज्याल हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ चण्डी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग, हरकी पैड़ी […]

Continue Reading

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग एक हजार लोगों ने उठाया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

पंतनगर। जी बी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (Chief Guest) माननीय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) रहे। विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, प्रशासनिक न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय तथा विशेष […]

Continue Reading

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में आगामी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने जनपद के नागरिकों एवं वादकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि […]

Continue Reading

अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपनी अलग और सशक्त पहचान विकसित करने की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। पहली बार एमडीडीए जनता की भागीदारी से अपना आधिकारिक मैस्कॉट (शुभंकर) और स्लोगन चुनने जा रहा है। इसके लिए “मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026” का आयोजन 3 अगस्त से 16 अगस्त तक किया […]

Continue Reading