राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उनके निधन से विश्व ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने कहा कि सात दशकों से अधिक समय तक महारानी ने शासन किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा कि वे अपने पीछे प्रेरित नेतृत्व, गरिमा और समृद्ध विरासत छोड़ गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 और 2018 में ब्रिटेन की अपनी यात्राओं के दौरान महारानी के साथ अपनी यादगार मुलाकातों को याद किया।
भारत सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में 11 सितम्बर को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और सरकारी स्तर पर कोई भी मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होंगे।
