केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के पूरा होने पर तीर्थ यात्रियों के सामने एक अद्भुत नजारा होगा : राज्यपाल

Uttarakhand News

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रूद्रप्रयाग भ्रमण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों से यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को उपयोग में लाते हुए यात्रा को और अधिक सुगम बनाने का प्रयास निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों के पूरा होने पर तीर्थ यात्रियों के सामने एक अद्भुत नजारा होगा। उन्होंने केदारनाथ धाम के निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के विषम परिस्थितियों के बावजूद समर्पण व सेवाभाव को देखते हुए उनके लिए आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल ने कहा की हमें आधुनिक तकनीक को उपयोग में लाते हुए यात्रा को और अधिक सुखद बनाने के प्रयास करने होंगे साथ ही यात्रियों को उपचार की बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसन व हैली एम्बुलेंस को बढ़ावा देना होगा।
राज्यपाल ने इस दौरान जिले के पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं से संवाद किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों की हर समस्या का उचित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए राजभवन में शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

संवाद के बाद गुलाबराय मैदान में विभिन्न विभागों व संस्थाओं के स्टॉल का भी निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा की उत्पादकों को अपने उत्पादों में वैल्यू एडिशन करने पर ध्यान देना होगा, ताकि इससे बेहतर मार्केट मिले और हमारे पहाड़ के उत्पादकों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी के स्वंयसेवकों से भी मुलाकात कर जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहा।अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को रेडक्रॉस से जोड़ने का लक्ष्य दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *