उत्तरकाशी में टैक्सी यूनियन ने ज्ञानसू से बसूंगा सड़क मार्ग तक चलाया स्वच्छता अभियान

Uttarakhand News

उत्तरकाशी जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संयुक्त रुप से शहर के अनेक क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान टैक्सी यूनियन ज्ञानसू से बसूंगा सड़क मार्ग तक चलाया गया। साथ ही विकास भवन परिसर लदाड़ी में नगर निकायों के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर इस में भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में जिले में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत आस-पास के वातावरण को साफ सुथरा रखने औऱ प्लास्टिक व अन्य जैविक,अजैविक कचरे के निस्तारण से सम्बंधित कानूनों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों को प्लास्टिक कचरे औऱ अन्य जैविक-अजैविक कूड़े के उचित निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। आपको बता दें कि इस स्वच्छता अभियान में करीब 21 बोरे कूड़ा एकत्र किया गया जिसे उचित निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद बड़ाहाट को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *