पीजी कॉलेज गोपेश्वर में शुरू किया गया 10 दिवसीय पर्यटक गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम

Uttarakhand News

पर्यटन विभाग के सौजन्य से श्री हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विश्वविद्यालय द्वारा आज पीजी कॉलेज गोपेश्वर में 10 दिवसीय पर्यटक गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यटन एक विशाल क्षेत्र है। चमोली जिले में साहसिक पर्यटन, ईको टूरिज्म, बॉर्डर टूरिज्म, वर्ल्ड वाचिंग, कैपिंग, सांस्कृतिक व धार्मिक, जल, जंगल एवं ग्रामीण पर्यटन की आपार संभावनाएं है। एक अच्छे पर्यटक गाइड के रूप में युवा अपना करियर बना सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *