बधाणगढी स्वायत्त सहायता समूह कुलसारी की महिलाओं ने आज ग्वालदम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पहाडी उत्पादों की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिला समूह के कार्यो की प्रंशसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों को आगे बढाने का प्रयास निरंतर जारी है। उत्पादों की अच्छी ब्राडिंग, पैकेजिंग के साथ विपणन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने महिला समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए लोकल उत्पादों को आगे बढाने पर जोर दिया। इस दौरान महिलाओं ने लाल चावल, मंडुवे का आटा, झंगोरा, तिलों का तेल, राजमा आदि पहाडी उत्पादों की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की।
