चमोली / जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र बैरांगना के अन्तर्गत ग्राम बणद्वारा में धान की फसल पर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ धान की लवाई भी की। राजस्व विभाग ने काश्तकार दयाल सिंह के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित आकार के प्लाट में धान की उपज 2.635 किलोग्राम का उत्पादन प्राप्त हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने भू-अभिलेखों की जांच करते हुए काश्तकारों को खेती से संबंधित नई तकनीक के बारे में भी जानकारी दी।
