शाम 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर से 161 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। तो वही 02 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है, सरकारी दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक और श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल देहरादून में एक मरीज़ की मौत हुई । इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 89 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है । उत्तराखंड में अब 6275 एक्टिव केस है ।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 9411 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 11019 रिपोर्ट नेगेटिव आई है । जिसके परिणामस्वरूप रिकवरी दर 89.58% हो गई है । 11 जिलो में 161 लोग संक्रमित पाए गए , सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 53 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले में 19, बागेश्वर जिले में 7, चमोली जिले में 1, चंपावत जिले में 4, हरिद्वार जिले में 20, पौड़ी गढ़वाल जिले में 11, पिथौरागढ़ जिले में 11, रुद्रप्रयाग जिले में 1, ऊधमसिंह नगर जिले में 14 और उत्तरकाशी जिले में 20 केस आये है, साथ ही नैनीताल और टिहरी गढ़वाल जिले में कोई नए केस नहीं ।
