जनपद चमोली में पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 7779 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए

Uttarakhand News

निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप जनपद चमोली में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 7779 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए है। इसमें 18-वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3480 नागरिक पहली बार मतदाता बने है। वही स्थान परिवर्तन, मृत्यु और अन्य कारणों से 5462 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए है। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 152168 पुरुष, 146307 महिला तथा 04 थर्ड जेंडर सहित कुल 298479 मतदाता पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त जनपद में 10412 सर्विस वोटर पंजीकृत है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी,2024 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *