सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक

Uttarakhand News

रुद्रप्रयाग / पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी दुर्गाधार सूरज कण्डारी द्वारा आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को राजकीय इंटर कॉलेज मयकोटी में सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी- 
1- दुपहिया वाहनों में तीन सवारी न बैठाने, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहनों को पार्किग स्थलों पर ही पार्क करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के बारे में जानकारी दी गयी व इन जानकारी को अपने समाज में फैलाये जाने हेतु बताया गया।
2- सड़क दुर्घटनाएं होने पर तत्काल घायलों की मदद करने हेतु गुड समेरिटन के तहत पुलिस द्वारा पुरस्कृत किए जाने के संबंध में भी जागरुक एवं जानकारी दी गई।
3- सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सुरक्षा हेतु प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी एवं जागरुक किया गया।
4- उत्तराखण्ड पुलिस ऐप में प्रचलित ट्रैफिक आइज के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल शिकायत दर्ज करने के बारे में जागरुक किया गया।
5- मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी व डीएल निरस्तीकरण सम्बन्धी जानकारी दी गई।
6- नाबालिग बच्चों के द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु जानकारी दी गई।
7- साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गयी कि किसी भी अन्जान व्यक्ति के कॉल्स को रिसीव नहीं करना है।
8- सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग सावधानी के साथ करना है।
9- अपनी निजी जानकारी, बैंक खातों की डिटेल्स या अन्य विवरण से किसी से साझा नहीं करना है।
10- किसी भी आपातकाल में डायल 112 पर कॉल करने व साइबर अपराध होने पर 1930 पर कॉल करने के बारे में बताया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरुक पम्पलेट्स भी वितरित किये गये। जनपद पुलिस का जागरुकता अभियान निरन्तर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *