एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने जी.जी.आई.सी. रुद्रप्रयाग में जागरुकता अभियान चलाकर दी महत्वपूर्ण जानकारियां

Uttarakhand News

एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे जन-जागरुकता कार्यक्रम के तहत आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी एएनटीएफ रुद्रप्रयाग ने छात्राओं को साइबर क्राइम एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरुक किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं तथा विद्यालयी स्टाफ को साइबर क्राइम और ड्रग्स के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक करते हुये बताया गया कि नशा मनुष्य के विनाश का कारण है, नशे से व्यक्ति बर्बाद जाता है, इससे कई लोगों का जीवन समाप्त हो गया है, इसकी लत ऐसी है कि यह आदमी को समाप्त करके ही छोड़ती है, इसलिए इससे स्वंय को दूर रखना अति आवश्यक है। नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में नशे से सम्बन्धित पेन्टिंग्स बनवाकर जागरुक किया गया। साइबर ठगों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीकों के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त किसी भी अंजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे अपना आधार कार्ड नम्बर, पैन कार्ड नम्बर, बैंक डिटेल, ओटीपी आदि शेयर न करने व अंजान लिंक पर क्लिक न करने, फेसबुक पर अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने तथा अंजान मोबाइल ऐप का प्रयोग न करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल इसकी सूचना हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दर्ज कराने तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सैल को सूचित करने हेतु बताया गया। छात्राओं को साइबर क्राइम एवं एएनटीएफ से सम्बन्धित पम्पलेट और बुकलेट वितरित किए गए। जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी नैनवाल, विद्यालय का स्टाफ सहित लगभग 90 छात्राएं उपस्थित रही।