चंपावत प्रशासन ने टनकपुर, बनबसा सैन्य भर्ती परिसर में भर्ती रैली हेतु सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर पुख्ता इंतजाम किए

Uttarakhand News

आगामी 28 नवंबर से 6 दिसंबर 2024 तक टनकपुर, बनबसा सैन्य भर्ती परिसर में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जिला प्रशासन चंपावत को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

इन निर्देशों के क्रम में आज चंपावत प्रशासन ने टनकपुर, बनबसा सैन्य भर्ती परिसर में भर्ती रैली हेतु उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर पुख्ता इंतजाम किए।

उप जिलाधिकारी टनकपुर ने सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल राहुल मेलगे के साथ भर्ती मैदान में की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मैदान पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश भी दिए।