उत्तरकाशी। मनेरी, गणेशपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग विभाग द्वारा स्थानीय उत्पादों के निर्माण में महिलाओं को दिये जा रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर में उत्तरकाशी पुलिस की AHTU, महिला काउंसलिंग सेल व कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित स्थानीय महिलाओं/बच्चों की गोष्ठी आयोजित नशा, साइबर व महिला अपराधों की व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया गया।
कार्यक्रम में उत्तरकाशी पुलिस की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भावना कैंथोला द्वारा सभी को महिला अपराधों व अधिकारों के बारे मे जागरुक करते हुये नये कानूनों में महिलाओं के लिए प्रदत्त अधिकारों व सुविधाओं की जानकारी दी गयी, सभी को घरेलू हिंसा, बाल अपराध, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी के प्रति सचेत करते हुये डायल 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी दी गयी।
प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल श्रीमती गीता द्वारा कार्यक्रम मे सभी महिलाओं को महिला उत्पीडन, बाल विवाह, बाल मजदूरी के साथ-साथ वर्तमान परिदृश्य में बढ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया गया, सभी साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी दी गयी।
व0उ0नि0 मनेरी श्री सुखपाल सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं व बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति व्यापक जानकारी देते हुये बताया गया कि नशे से हमारा घर, परिवार,शरीर, स्वास्थ्य आदि पर कुप्रभाव पड़ता है, नशे से हमें अपने आपकों एवं बच्चों को बचाए रखना है। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को नशे से सम्बन्धित जनजागरुकता पम्पलेट वितरित कर नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गयी।
