राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 1 सौ 83 करोड़ 68 लाख 53 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 25 लाख 92 हजार से अधिक टीके लगाये गये। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव सात-पांच प्रतिशत है। पिछले चौबीस घंटों में एक हजार सात सौ से अधिक लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए और एक हजार दो सौ नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। महामारी से कुल 4 करोड़ 24 लाख 85 हजार 534 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में इस समय कुल 15 हजार 378 मरीज उपचाराधीन हैं। केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को एक सौ चौरासी करोड 68 लाख टीके मुफ्त उपलब्ध कराये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 16 करोड़ पांच लाख टीके अब भी उनके पास बचे हुए हैं।
