राज्यपाल अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचे

Uttarakhand News

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचे। जी.बी. पंत विश्वविद्यालय पहुंचकर राज्यपाल ने विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. ध्यान पाल सिंह की मूर्ति का अनावरण किया व डॉ. ध्यान पाल सिंह पार्क का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि आज बहुत ही खुशी व सौभाग्य का दिन है कि जी बी पंत विश्वविद्यालय के पूरे परिवार ने अपने पूर्व कुलपति की मूर्ति स्थापना कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पदमश्री डॉ. ध्यान पाल सिंह ने यहां पर जो हरित क्रांति का बिगुल बजाया था आज भी उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने कहा वे हमारे प्रेरणा श्रोत है वे आई. ए. एस. थे तथा इस विश्वविद्यालय के तीसरे कुलपति थे उन्होंने उस समय जो हरित क्रांति लाई वह भारतीय कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।