देहरादून। शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी।
बैठक में दोनों नेताओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत पहुंचाने और पुनर्वास कार्यों को प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, राज्य के अन्य समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।