प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

Uttarakhand News

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री भगत सिंह कोश्यारी एवं विधायक कालाढूंगी श्री बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।