देहरादून: आज उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (UFTARA) की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री आवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन ने राज्य में फिल्म निर्माण को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म पॉलिसी’ लागू करने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया और उनका भव्य अभिनंदन किया।
ऐतिहासिक पहल: UFTARA प्रदेश का ऐसा पहला संगठन बना है जिसने नई फिल्म पॉलिसी के दूरगामी विजन के लिए मुख्यमंत्री जी को ‘अभिनंदन पत्र’ भेंट कर और ‘शॉल’ ओढ़ाकर सम्मानित किया।
महत्वपूर्ण मांगें: शिष्टाचार भेंट के दौरान UFTARA ने मुख्यमंत्री जी को एक औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें ‘फिल्म बोर्ड’ के शीघ्र गठन और प्रदेश में ‘फिल्म पुरस्कार समारोह’ आयोजित करने का आग्रह किया गया।
सकारात्मक आश्वासन: माननीय मुख्यमंत्री जी ने संगठन की मांगों पर गहरी रुचि दिखाते हुए अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की, जिससे प्रदेश के कलाकारों और फिल्मकारों में हर्ष की लहर है।
प्रतिनिधिमंडल की गरिमामयी उपस्थिति:
मुख्यमंत्री जी से मिलने वाले UFTARA के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद थे।
श्री प्रदीप भंडारी जी (अध्यक्ष)
श्री कांता प्रसाद जी (महासचिव)
श्री जस पंवार ‘जस्सी’ जी (संयोजक सलाहकार)
श्री नागेन्द्र प्रसाद जी (प्रचार सचिव)
श्री प्रमोद बेलवाल जी (कोषाध्यक्ष)
”माननीय मुख्यमंत्री जी का व्यवहार अत्यंत स्नेहपूर्ण और उत्साहजनक रहा। उत्तराखंड की संस्कृति और सिनेमा के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। समस्त UFTARA परिवार माननीय मुख्यमंत्री जी और सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
