नई दिल्ली। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी Bharatiya Janata Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की पहचान माने जाने वाले शुद्ध पहाड़ी शहद को उपहार स्वरूप भेंट कर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों, पार्टी की आगामी रणनीतियों तथा प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। साथ ही आगामी समय में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने उत्तराखंड में संगठन और सरकार के समन्वय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री धामी को जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और पार्टी नेतृत्व के सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरानमहेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।
