देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में अशोक सिंघल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल के विचार और सामाजिक जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जन्म शताब्दी उनके योगदान और विचारों को स्मरण करने तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करने का अवसर है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अशोक सिंघल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
