हरिद्वार। मेरा युवा भारत, उत्तराखंड द्वारा गायत्री परिवार (शांतिकुंज) एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शांतिकुंज, हरिद्वार में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – 100 हफ्ते का संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और वॉक फॉर नशा मुक्त युवा रैली का आयोजन किया गया।
नशामुक्ति संकल्प रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, नशामुक्ति गीत एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। युवाओं को “नशे को ना, स्वस्थ जीवन को हाँ” का संदेश देते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेंद्र गिरी, महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शेफाली पंड्या (शेफाली दीदी), देव संस्कृति विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री बालदाऊ, राज्य NSS अधिकारी डॉ. सुनैना रावत, मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक श्री राहुल डबराल तथा जिला युवा अधिकारी श्री रोशन कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री राहुल डबराल (राज्य निदेशक, मेरा युवा भारत): युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामुदायिक नेतृत्व से नशामुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया। डॉ. सुनैना रावत (राज्य NSS अधिकारी): नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की स्वयंसेवी सहभागिता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। श्रीमती शेफाली पंड्या (शेफाली दीदी): गायत्री परिवार द्वारा समाज को नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। श्री बालदाऊ (रजिस्ट्रार, DSVV): विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री के नशामुक्त भारत के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त व सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

