राष्ट्रव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 196 करोड से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल 14 लाख 99 हजार से ज्यादा टीके लगाए गए। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव छह-पांच प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 216 रोगियों का पता चला। देश में इस समय 68 हजार 108 लोग कोविड से संक्रमित हैं। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव छह तीन प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक एक सौ 93 करोड़ 53 लाख कोविड टीके निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि 12 करोड़ 89 लाख अप्रयुक्त टीके अब भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
