देहरादून l प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसके लिए सॉफ्टवेयर पर आधारित हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम को अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इस संबंध में आज देहरादून सचिवालय में विभिन्न स्टेक होल्डर से सुझाव लिए गये और उच्च तकनीक पर आधारित मॉडल का प्रेजेंटेशन किया गया। इसमें बताया गया कि आपदा के समय प्रभावितों को मदद देर से मिल पाती है लेकिन उच्च तकनीक के मदद से रिस्पांस समय को बहुत कम किया जा सकता है। इसमें जी.आई.एस. और जी.पी.एस. के मदद से आपदा स्थल पर बहुत कम समय में अधिक मदद पहुंचाई जा सकती है। यदि किसी स्थान पर भूस्खलन, बाढ़ की स्थिति आती है तब जल्द से जल्द इसकी जानकारी हाईटेक सिस्टम पर दिखाई देने लगेगी । इसमें मोबाइल एप का भी सहारा लिया जाएगा। बैठक में वाडिया इंस्टीट्यूट, दूरसंचार विभाग, एन.आई.सी ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
