देश में आजादी का अमृत महोत्वस मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा के तहत देश में सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लहराने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि… इस बार हमारा तिरंगा केवल धरती पर ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में लहराएगा। क्या है पूरी खबर आइए जानते हैं।
इसरो फहराएगा अंतरिक्ष में तिरंगा
दरअसल करीब 4 साल पहले यानि 15 अगस्त 2018 को पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि देश के 75वें स्वाधीनता दिवस में अंतरिक्ष में तिरंगा फहराया जाएगा। इसी के तहत इसरो ने खास तैयारी की है और रविवार यानि 7 अगस्त को अंतरिक्ष में तिरंगा फहराएगा। तिरंगा फहराने के लिए इसरो अपने सबसे छोटे कॉमर्सियल रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजेगा, जो राष्ट्रीय ध्वज को भी अंतरिक्ष में ले जाएगा। यह रॉकेट श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर छोड़ा जायेगा।
इस बारे में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने नए उपग्रह को गेम चैंजर बताया है। उन्होंने कहा कि छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने के, तेजी से बढ़ रहे क्षेत्र में यह भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
75 सरकारी ग्रामीण विद्यालयों की 750 छात्राओं का योगदान
आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के तहत SSLV में ‘आजादी सैट’ नामक एक सह-यात्री उपग्रह होगा, इसमें 75 पेलोड लगे हैं। इनका निर्माण देश भर के 75 सरकारी ग्रामीण विद्यालयों की 750 युवा छात्राओं ने किया है। इस परियोजना की परिकल्पना स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में युवा छात्राओं में विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ाने और उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए की गई है