देहरादून l प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह 2 अक्टूबर यानी गाँधी व शास्त्री जयंती से वन्य जीव सप्ताह की शुरुवात किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे आस-पास पाये जाने वाले जंगली जीव-जंतुओं और वनस्पतियों को संरक्षण व सुरक्षा प्रदान करना है। आज के समय बढ़ते शहरीकरण के कारण जंगलों की कटायी हो रही है जिसमें वहाँ के पेड़-पौधों और वनस्पतियों को काट कर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। जिस कारण से जंगलों में निवास करने वाले जीव-जंतु अपना प्राकृतवास खोते जा रहे हैं, साथ ही जानवरों के होते अवैध शिकारों के कारण जंगलों में पाये जाने वाली जीवों की संख्या भी कम होती जा रही है। बहुत से ऐसे अन्य वन्य जीव-जंतु है जो विलुप्त हो चुके है या धीरे-धीरे विलुप्ति की कगार पर है हमे उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। जिस प्रकार हम लोग इस धरती पर रहते है उसी प्रकार इन वनस्पतियों व जीव-जंतुओं को भी रहने का पूर्ण अधिकार है।
2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दिवस से मनाये जाने वाले वन्य जीव सप्ताह में वन्य जीव संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए देशभर में अलग-अलग स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जाते है जिसमें लोगो को इनके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इसी प्रकार का एक प्रयास माटी संस्था, देहरादून ने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, देहरादून व अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, देहरादून के साथ मिलकर आज देहरादून के गाँधी पार्क में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाकर वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, देहरादून, के डॉo गौरव शर्मा, कार्यालयाध्यक्ष,अर्चना बहुगुणा, वैज्ञानिक, डॉ ओ अनिल कुमार, डॉ ओ नरेंद्र शर्मा, सहित माटी संस्था के डॉo अंकिता राजपूत (सचिव व वैज्ञानिक) व डॉo वेद कुमार (संस्थापक व वैज्ञानिक) आदि मुख्य अतिथियों के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने अपने संदेश में कहा कि गाँधी जी व शास्त्री जी के विचारों से प्रेरित होकर खुद के जीवन मे स्वच्छता लाते हुए अपने आसपास के स्थलों को स्वच्छ किया जाना चाहिए साथ ही वन्यजीव स्थलों को भी स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाना चाहिए। वन्य जीवों को आये देखने पर्यटकों को भी वन्य जीव क्षेत्र स्वच्छ रखने चाहिए जिससे उपरोक्त स्थान पर रह रहे वन्यजीव सुरक्षित रह सके। इसके साथ ही अथितियों ने वन व वन्यजीवों के घटती संख्या पर चिंता प्रकट किया एंव इन्हें बचाएं रखने लिए जन भागीदारी का अवाहन किया।
कार्यक्रम के प्रथम भाग में शुरुवात गाँधी पार्क व आस-पास के क्षेत्रों में साफ – सफाई एवं स्चच्छता सह जनजागरूकता रैली निकाल कर की गयी। इस दौरान माटी संस्था से जुड़े वोलेंटिएयर्स व सहयोगी संस्था के अधिकारी व कर्मचारीगणों ने हाथ से बने बैनरों व पोस्टरों वाले संदेशों से स्वच्छता व वन्यजीव के संरक्षण के प्रति स्थानीय लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम के दूसरे भाग में उपस्थित सभी आयु वर्ग के लोगो के लिए वन्यजीव थीम पर एक ओपन चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें लगभग 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित बच्चों व अभिभावकों ने स्वरचित कविता व देश भक्ति रचना की प्रस्तुति दिया। सभी प्रतिभागियों को एवं कलाकारों को उपस्थित मुख्य अथितियों के द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
माटी संस्था के मनाववैज्ञानिक डॉ0 जोखन शर्मा ने बतलाया कि वन्य जीव के संरक्षण व इसके प्रति जनमानस में जनजागरूकता आए इसके लिए माटी संस्था देहरादून, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, देहरादून, आईयूसीएन व अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, देहारादून के साथ मिल कर 2 से 12 अक्टूबर, 2022 तक वन्य जीव सप्ताह का मना रही है। इस दौरान आयोजक संस्थाये शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिता, वैज्ञानिक लेक्चर सहित जनजागरूकता अभियान चलाएगी।
इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में माटी संस्था, देहारदून के सदस्य कुशलपाल सिंह, प्रतीक्षा महर, मानवेन्द्र ठाकुर, सुनित, क्षितिजा, कल्पना, शशिराज, आवेश, मीनिष, रक्षा, अमित सहित भारतीय प्राणी विज्ञान, देहरादून, अल्पाइन कॉलेज, देहरादून आदि संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपना योगदान किया।
