मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन से फंसे NIM उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का अश्वासन प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षार्थियों को सकुशल निकालने के लिए NIM की टीम के साथ ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।. द्रौपदी का डांडा-2 पर हुए हिमस्खलन के संबंध में latest अपडेट- NIM उत्तरकाशी के अनुसार 34 प्रशिक्षु, 07 प्रशिक्षक फंसे थे। जिनमें से 17 लोग संभवतः सुरक्षित हैं। 04 शव बरामद हुए हैं। हिमपात के चलते रेस्क्यू कार्य में कठिनाईयां आ रही हैं। SDRF, NDRF और Indian Air Force रेस्क्यू कार्य में लगी हुई हैं। अधिक जानकारी से अवगत कराया जाएगा।
