राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर से राजभवन में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष भोले जी महाराज और माता मंगला ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सपरिवार दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी सभी अधिकारियों को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा की पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएं।
राज्यपाल ने कहा की प्रदेश के विकास को गति देने में अधिकारियों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के विकास के लिए पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि शासन सहित जिलों में तैनात सभी अधिकारी वर्तमान में अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इसी निष्ठा के साथ आगे भी कार्य करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आन्नदवर्धन, प्रमुख सचिव श्री रमेश कुमार सुधांशु सहित अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उपस्थित थे।