राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया और आयोजित कार्यक्रम में “गांधी और आज का भारत” विषय पर चर्चा की।
उन्होंने कहा की गांधी जी के विचारों पर चल कर आज हम देश और दुनिया में एक नया मुक़ाम हासिल कर रहे है। 75 साल की आज़ादी में महात्मा गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके विचारों और व्यवहार ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा।
राज्यपाल ने कहा की गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर हम विकसित, आत्मनिर्भर, शक्तिशाली और विश्व गुरु भारत के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे है। गांधी जी की सामाजिक सोच आगे बढ़ रही है, VocalForLocal SwachhBharatAbhiyan जैसे अभियान देश का मार्गदर्शन कर रहे है। वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने किसान, मज़दूर, आदिवासी, विद्यार्थी, युवा, महिलाएँ, दिव्यांग और समाज के हर वर्ग को vikas में शामिल किया है।