खेल विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता एवं लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान 2.0 का आयोजन किया

National News

खेल विभाग ने 2 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक सचिवालय के साथ-साथ इसके तहत आने वाले विभिन्न संगठनों, जैसे भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय (एनएसयू), राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) में विशेष अभियान 2.0 का आयोजन किया। पूरे देश में यह अभियान पूरे उमंग और उत्साह के साथ संचालित किया गया।

अभियान का विशेष जोर, विभाग और इसके संगठनों के क्षेत्रीय कार्यालयों पर था। दूर-दराज के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य आकर्षण कर्मचारियों, खेल प्रेमियों और जनता की व्यापक भागीदारी थी। अभियान की उपलब्धि और प्रगति की उच्चतम स्तर पर निगरानी की गई तथा प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा तैयार किये गए एससीपीडीएम पोर्टल पर नवीनतम जानकारी अपलोड की गयी। स्वच्छता अभियान के बैनर तले एक ‘प्लॉग रन’ (अनुपयोगी वस्तुओं को ले जाना) का भी आयोजन किया गया। अभियान के व्यापक प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया गया। विभाग और इसके संगठनों द्वारा लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई।  

खेल विभाग निकट भविष्य में फिट (स्वस्थ) और कचरा मुक्त (लिटर फ्री – स्वच्छ) भारत के विचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *