चंपावत / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चम्पावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ग्राम सभा धूरा के पंचायत भवन में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विकास संबंधी चर्चाएं की गई एवं क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उनके द्वारा समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत कराया। रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया एवं ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से क्षेत्रान्तर्गत सूखीढांग- डांडा- मीनार- रीठा साहिब मार्ग, सूखीढांग-शायमलाताल मोटर मार्ग को राज्य मार्ग के रूप में परिवर्तित किये जाने, धूरा में पंपिंग पेयजल योजना, धूरा से ब्यानधुरा मोटर मार्ग हेतु आभार व्यक्त किया और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य उप केंद्र में एएनएम की स्थाई नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय धूरा में चारदीवारी, अंत्योदय राशन कार्ड का पुनरीक्षण, पुस्तकालय का निर्माण तथा पेयजल हेतु हैंडपंप की तत्काल समाधान हेतु अनुरोध किया गया।
चौपाल में मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, मंडल महामंत्री के एन तिवारी, पवन मेहरा, मंडल कोषाध्यक्ष नरेंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता बसंत बल्लभ उपाध्याय, पूर्व प्रधान धूरा इंद्र सिंह राणा, बूथ अध्यक्ष घनश्याम जोशी, किशोर जोशी, ग्राम प्रधान डांडा धर्म सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व धूरा क्षेत्र की गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
