सीमांत जनपद चमोली में ट्राउट फिस पालन व्यवसाय तेजी से आगे बढ रहा है। यहां के किसान व्यक्तिगत एवं समूहों में ट्राउट मत्स्य पालन कर स्वरोजगार में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुदृढ करने की दिशा में निरतंर कार्य किए जा रहे है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक जगदम्बा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में जल्द ही मछलियों का वैक्यूम पैकेजिंग प्लांट भी लगाया जाएगा। इस प्लांट से मछलियों को आइस के साथ पैकिंग कर स्थानीय एवं बडे बाजारों में बेचा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन से भी जोडा गया है।
