श्री मुकेश चन्द्र निवासी ताल जामण, जिला रुद्रप्रयाग के साथ कुछ दिनों पहले साइबर ठगी हुई थी, साइबर ठगों ने इनको झांसे में लेकर इनके खाते से 7 हजार की धनराशि हड़प ली थी। इनके द्वारा अपनी शिकायत साइबर हैल्पलाइन पर की गयी। उनकी शिकायत साइबर सैल पुलिस कार्यालय में प्राप्त होने पर साइबर सैल कार्मिकों द्वारा इनसे वार्ता कर इनसे आवश्यक विवरण मांगा गया। साइबर सैल में नियुक्त कार्मिकों द्वारा सम्बन्धित वॉलेट/गेटवे से पत्राचार इनकी धनराशि को इनके खाते में वापस करवा दिया गया है। श्री मुकेश द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में साइबर ठगी के शिकार हुए 20 व्यक्तियों के कुल 1595037 (पन्द्रह लाख पिचानब्बे हजार सैंतीस रुपये) वापस कराये गये हैं। इस अवधि में साइबर अपराध सम्बन्धी कुल 16 अभियोग भी पंजीकृत किये गये हैं।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि साइबर अपराध से बचने हेतु किसी भी प्रकार के लोभ, लालच एवं झांसे में न आयें।