प्रदेश के मा. पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज गुरुवार को जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए आपदा पीडितों से मुलाकात की और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संकट की इस घडी में सरकार पूरी तरह से जोशीमठ जनता के साथ खडी है। प्रभावित लोगों को इस संकट से उभारने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार से भी हर संभव मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ की आपदा से इस समय शीतकालीन पर्यटन और स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। हमारी सरकार स्थिति की नियमित समीक्षा कर रही है। औली में विंटर गेम्स प्रस्तावित है इस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने आपदा पीडित परिवारों से भी मिले। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित लोगों के हितों पूरा ध्यान रखा जाएगा।