राज्यपाल से राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास सस्थांन (नाबार्ड), उत्तराखंड के मुख्य महाप्रबंधक और प्रबंधन निदेशक ने शिष्टाचार मुलाकात की

Uttarakhand News

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में बुधवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास सस्थांन (नाबार्ड), उत्तराखंड के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट और प्रबंधन निदेशक डॉ सुमन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नाबार्ड की गतिविधियों और क्रिया कलापों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि नाबार्ड को ग्रामीण समृद्धि का आधार बनाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि कलस्टर आधारित कृषि के लिए किसानों को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों के सर्ददन पर भी विशेष फोकस किया जाय।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बेहतरीन उत्पाद बनाये जा रहे हैं। उनके उत्पादों की मार्केटिंग, ब्रांडिग और सप्लाई चेन में नाबार्ड सहयोग करे, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने के प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के माध्यम से अधिक से अधिक उहामियों को तैयार किया जाय ताकि उनसे प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी इससे जुड़ें, इस अवसर पर उन्होंने अन्य जानकारियां भी अधिकारियों से प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *