ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्यवाही करते हुये कल 12.03.2023 की रात्रि को मोरी पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान सल्ला जाने वाले झूला पुल, मोरी के पास से एक व्यक्ति रविन्द्र सिंह चौहान पुत्र श्री दुर्गा सिंह चौहान ग्राम सल्ला थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-40 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
