पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को बाल अधिकारों/ संरक्षण की जानकारी के उद्देश्य से जिला चाइल्ड लाइन एवं किशोर न्याय बोर्ड की टीम द्वारा आज 30.03.2023 को थाना बड़कोट पर एक कार्यशाला आयोजित कर पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को बाल अधिकारों व संरक्षण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यशाला में श्री दीपक उप्पल, समन्वयक चाइल्ड लाइन एवं श्री सुरेश पंवार, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, बाल अधिकारों, बाल देखरेख, संरक्षण व पुनर्वास तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, श्री गजेन्द्र बहुगुणा, उपनिरीक्षक, रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
