मुख्यमंत्री ने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद श्री मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

Uttarakhand News

देहरादून l मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार हेतु भर्ती पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोहर कांत ध्यानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने श्री ध्यानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना, श्री राकेश ध्यानी, श्री मिथिलेश ध्यानी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *