जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में आज नन्दानगर ब्लाक सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया

Uttarakhand News

चमोली l जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में आज नन्दानगर ब्लाक सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में दूर दराज से आए लोंगों ने 49 शिकायतें/समस्याएं दर्ज की। जिलाधिकारी ने बारी बारी से सभी शिकायतें सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। जिन कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है, उनको पूरा करने के लिए समयबद्धता के साथ कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *