जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को तहसील खटीमा में स्थित देहवा नदी से बाढ़ सुरक्षा हेतु पिचिंग कार्य करने के निर्देश दिए

Uttarakhand News

ऊधम सिंह नगर / जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज तहसील खटीमा में स्थित ग्राम मझौला-1 के ढाकी क्षेत्र को देवहा नदी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देहवा नदी से बाढ़ सुरक्षा हेतु पिचिंग कार्य करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावी ढंग से बाढ़ सुरक्षा हेतु नदी को चेनालाइज किया जाए।
जिलाधिकारी ने नदी का वास्तविक प्रवाह क्षेत्र जानने हेतु राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ ज्वाइंट सर्वे करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बरसात के मौसम में पानी घरों में न जाए और खेत भी सुरक्षित बच जाएं।
जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों की सुरक्षात्मक दृष्टि से अच्छे स्थानों पर आवासीय पट्टे आवंटन हेतु कार्यवाही कराने के निर्देश भी उप जिलाधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता से मुलाकात की और जन सामान्य की विस्तार से बात सुनी। क्षतेरवासियों ने नदी के पुराने प्रवाह तंत्र व वर्तमान प्रवाह तंत्र, बाढ़ व बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *