राज्यपाल से आज राजभवन में ‘‘हमारा परिवार’’ संस्था के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की

Uttarakhand News

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में ‘‘हमारा परिवार’’ संस्था के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘हमारा परिवार’’ संस्था के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘परिवार’’ हमारे देश की प्राचीन सभ्यता का मूल है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘‘वसुधैव कुटुंबकम’’ अर्थात् पूरी धरती ही हमारा परिवार है। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी चुनौति का समाधान एक परिवार के रूप में ढूंढना है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के कारण हम सदियों तक गुलाम रहे उन हजारों सालों के संघर्ष में हमने अपने विचारों को, अपनी संस्कृति को और अपनी सभ्यता को नहीं छोड़ा जिस कारण आज भी हमारा परिवार जीवित है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार उस खोई हुई सभ्यता, संस्कृति, विचार, प्रेम, आदर आदि को फिर से संजोने का प्रयत्न है।
राज्यपाल ने कहा कि ‘‘हमारा परिवार’’ संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस परिवार का सदस्य बनकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझता हूं। संस्था द्वारा प्रकृति संरक्षण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्राएं देश के विभिन्न तीर्थ सहित अन्य सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ‘‘मैं’’ नहीं, ‘‘हमारा’’ की भावना से जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। संस्था द्वारा अनेकता में एकता के भाव को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार समाज का वह हिस्सा है, जो पूरे राष्ट्र और समाज को प्रबल बनाता है। जीवन को जीने का तरीका हम परिवार में ही सीखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *