स्वतंत्रता दिवस-2023 के शुभ अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा आज 15.08.2023 को उत्तरकाशी पुलिस के 03 अधिकारियों को विशिष्ट कार्य के लिये “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” से सम्मानित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री प्रशान्त कुमार को नशे के खिलाफ बेहतर कार्य जबकि चारधाम यात्रा-2023 के दौरान बेहतर यातायात प्रबन्धन तथा सुगम यात्रा व्यवस्था हेतु निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ एवं थानाध्यक्ष हर्षिल श्री दिलमोहन सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी अधिकारियों को शुभकामनायें दी गयी।