राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारत के लिए यादगार रहा चौथा दिन, जीते तीन पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का चौथा दिन भारत के लिए एक और यादगार दिन रहा। बहु-खेल स्पर्धा के चौथे दिन, भारत ने तीन पदक (एक रजत और दो कांस्य पदक) जीते, जबकि इससे पहले भारत की झोली में 6 पदक आ चुके थे, यानि कुल मिलाकर भारत को अब तक 9 मेडल मिल चुके हैं। जूडो […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इसमें एथलीट के साथ-साथ उनके कोच भी उपस्थित थे। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री निशिथ प्रमाणिक और खेल […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने पी. वी. सिंधु को अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पी. वी. सिंधु को अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने यह भी कहा है कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है और यह उपलब्धि उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगी।केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के एक ट्वीट के जवाब […]

Continue Reading

विंबलडन 2022: सानिया मिर्जा अपने क्रोएशियाई साथी मेट पाविक ​​के साथ आज मिश्रित युगल सेमीफाइनल में खेलेंगी

विंबलडन टेनिस में सानिया मिर्जा अपने क्रोएशियाई जोड़ीदार मेट पाविक ​​के साथ आज मिश्रित युगल सेमीफाइनल खेलेंगी। यह जोड़ी ब्रिटिश-यूएस- नील स्कूप्स्की और देसिरा क्रावज़िक से भिड़ेगी। दिन के लिए निर्धारित अन्य मिश्रित युगल सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मैथ्यू एबडेन और सामंथा स्टोसुर अमेरिका के जैक सॉक और कोको गॉफ से खेलेंगे। सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में राफेल […]

Continue Reading

भारतीय हॉकी 2028 के ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ गौरव प्राप्त करने की ओर अग्रसर है, हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने भविष्यवाणी की

भारत के पूर्व हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने विश्वास जताया है कि भारतीय हॉकी टीम 2028 के ओलंपिक में अपने शिखर पर पहुंच जाएगी और कई वर्षों बाद स्वर्ण पदक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। भारतीय टीम में अधिकांश हमारे वर्तमान जूनियर विश्व कप खिलाड़ी 2024 और 2028 के खेलों में शामिल होंगे। […]

Continue Reading

स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से बह्मसैण तक अण्डर 16 के बालक एवं बालिकाओं की मिनी मैराथन आयोजित की गयी

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग द्वारा स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से बह्मसैण तक अण्डर 16 के बालक एवं बालिकाओं की मिनी मैराथन आयोजित की गयी, जिसका शुभारम्भ श्री शिखर सक्सेना, महाप्रबंधक, ने किया ।बालक वर्ग 05 कि0मी0 दौड़ में 213 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें रोहित राणा ने प्रथम, प्रियाशंु विष्ट ने द्वितीय, […]

Continue Reading

ओलंपिक, पैरालंपिक के बाद ‘डेफलंपिक्स’ में खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा, अबतक का सबसे बड़ा भारतीय दल रवाना

विदेशी धरती पर भारत का तिरंगा लहराने के लिए एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी ब्राजील के लिए रवाना हो चुके हैं। दरअसल, ब्राजील के काक्सियास डो में 1 मई से शुरू होने वाले ‘डेफलंपिक्स 2021’ में भाग लेने के लिए भारतीय दल सोमवार को रवाना हुआ। एथलीटों के प्रस्थान होने से पहले केंद्रीय खेल मंत्री […]

Continue Reading

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: अब खेल शक्ति बढ़ाएगी देश शक्ति 

भारत में रविवार को खेलों के महाकुंभ ”खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स” के दूजे संस्करण का आगाज हो चुका है। खेलों का यह महाकुंभ 24 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। इस दौरान डीडी स्पोर्ट्स पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। बता दें, देश में यह स्पोर्ट्स इवेंट खेल संस्कृति […]

Continue Reading

गोपेश्वर के दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह का शुभाारम्भ

आज बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह का शुभाारम्भ हुआ। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कर वार्षिक क्रीडा समारोह के उदघाटन की घोषणा की।जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह […]

Continue Reading

ओलंपिक खेलने वाली तलवारबाज सी ए भवानी देवी ने एथलीटों के निरंतर प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली तलवारबाज सी ए भवानी देवी ने आज एमसीसी हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई के छात्रों के साथ बातचीत की और बच्चों में खेल और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के प्रधानमंत्री के अनुरोध को स्वीकार किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘मीट द चैंपियन’’ कार्यक्रम में 700 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने ओलंपिक में अपने अनुभव साझा किए और एथलीटों के लिए आहार और व्यायाम के महत्व पर चर्चा की। भवानी देवी ने एथलीटों को लगातार प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि वह कोरोना महामारी के कारण ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगी। भवानी देवी ने कहा कि उन्होंने 16 साल तक ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत की थी और उनकी मां ने उनके सभी प्रयासों में बहुत साथ दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उसने 11 साल की उम्र में अपना अभ्यास शुरू किया था और अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रति आश्वस्त हैं। भवानी देवी ने कहा कि चूंकि वह एक महिला हैं, इसलिए उन्हें खेल के क्षेत्र में विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और वह खेल में रुचि होने के कारण ओलंपिक में भाग लेने में सक्षम हुईं। उन्होंने छात्रों को इस तथ्य पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया कि हमारे शहर में पौष्टिक खाद्य पदार्थ, सब्जियां और फल उपलब्ध हैं और वे उचित प्रशिक्षण के साथ ही खेल में अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय कर रही है, जिसमें विभिन्न अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों और कोचों को जोड़ा जा रहा है। यह कहते हुए कि तमिलनाडु सरकार ने खेलों के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, भवानी ने कहा कि बेहतर होगा कि एक तलवारबाजी का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने खेलों के लिए भारी धनराशि आवंटित की है। भवानी देवी ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया और कुछ देर उनके साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

Continue Reading